बिलासपुर। प्राचार्य कल्याण संघ ने सेवा निवृत्त प्राचार्यो के सम्मान में एवं नव पदस्थ प्राचार्यों के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया । स्कूल शिक्षा विभाग के सभी प्राचार्य साथियो के लिये यह अत्यंत गौरवशाली अवसर था, जब आगंतुको का बेहतरीन अंदाज में स्वागत किया।
सभी को च्छा लगा कि शासकीय सेवा से निवृत होने के बाद भी वरिष्ठ साथी कल्याण संघ से जुड़े रहना चाहते है उनका मार्गदर्शन सदैव मिलता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व सयुंक्त संचालक  आर. पी. आदित्य एवं वर्तमान संयुक्त संचालक  अश्वनी भारद्वाज  की गरिमामयी उपस्थिति नें कार्यकर्म कि शोभा बढ़ाई।अतिथियों का द्वार पर भारतीय परंपरा अनुसार तिलक लगाकर –  पुष्प भेट कर आत्मीय स्वागत श्रीमती  साधना प्रधान, श्रीमती मीना सिंह , श्रीमती रजिया परविन, श्रीमती पी नोन्हा,श्री गोपाल ध्रुव , राघवेंद्र गौरहा द्वारा किया गया।
संघ के अध्यक्ष कामेश्वर बैरागी द्वारा कार्यक्रम व संघ  के संबंध में एवं अतिथियों की स्वागत में स्वागत भाषण दिया गया।कार्यक्रम का संचालक  जितेंद्र खोबरागड़े एवम श्रीमती गायत्री तिवारी ने किया । संपूर्ण कार्यक्रम की फोटोग्राफी  अजीत  कुजूर एवं  पार्थ भट्टाचार्य द्वारा की गई।
कार्यक्रम में  पी. दासरथी , श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव  , जे के शास्त्री, संदीप चोपड़े, श्री मनोज वैद्य,  नरेंद्र राजपूत,  प्रभास शांडिल्य, श्रीमती साधना जायस प्रधान, श्रीमती ज्योति तिर्की, श्रीमती शाशि किरण किंडो , श्रीमती कावेरी वर्मा, श्रीमती कॖपा गलोरिया  एक्का, श्रीमती सुशीला केरकेट्टा एवं श्रीमती ममता मिश्रा ने अपनी  सहभागिता सुनिश्चित कर अपने अनुभव से  मार्गदर्शन किया  । साथ ही नव पदस्थ प्राचार्य  भागबलि जोशी, श्रीमती रत्ना मिश्रा,  संतोष चिंचोलकर, श्रीमती अल्का गौरहा,  एस के बग्गा,  वेद प्रकाश शुक्ला,  आनंद पांडे ,श्रीमती वंदना रणदीवे,  अरविंद कौशिक,  पार्थ भट्टाचार्य की  गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।कार्यक्रम में सभी ने विभिन्न प्रकार के गायन प्रस्तुति का आनंद प्राप्त किया। संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला ठाकुर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में दो हादसे: सारंगढ़ में नाले में बहने से मासूम की मौत, धमतरी में रेत से भरे ट्रैक्टर ने 5 साल के बच्चे को रौंदा
रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में दो हादसे: सारंगढ़ में नाले में बहने से मासूम की मौत, धमतरी में रेत से भरे ट्रैक्टर ने 5 साल के बच्चे को रौंदा
Cg news।सारंगढ़-बिलाईगढ़ और धमतरी जिलों में रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले हुए दो दर्दनाक हादसों ने त्योहार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.