Dharmendra Pradhan Daughter: NEET-UG पेपर लीक को लेकर छात्रों के लगातार प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने केंद्र सरकार और CJP से बातचीत के पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Dharmendra Pradhan Daughter:इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर उनकी बेटी नैमिषा प्रधान चर्चा में आ गई हैं, जिन्हें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर विदेश में पढ़ाई करने को लेकर ट्रोल किया जा रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया था.

Dharmendra Pradhan Daughter।नैमिषा प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान की बेटी हैं. उन्होंने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित Tufts University के The Fletcher School of Law and Diplomacy से मास्टर ऑफ लॉ (LLM) की पढ़ाई पूरी की.

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पढ़ाई पूर करने के बाद उन्होंनेUS-India Strategic Partnership Forum (USISPF) में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम किया, जहां भारत अमेरिका भारत-अमेरिका नीति से जुड़े विषयों पर काम किया.

NEET-UG पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नैमिषा प्रधान को निशाना बनाया. कई लोगों ने सवाल उठाया कि उनके पिता देश के शिक्षा मंत्री थे, तब उनकी बेटी ने आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना क्यों चुना. ऐसे में बढ़ती ट्रोलिंग के बाद नैमिषा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया।

हालांकि इस पूरे विवाद के दौरान कई लोगों ने नैमिषा का साथ भी दिया और आवाज उठाई. उनका कहना था कि किसी मंत्री या जनप्रतिनिधि की नीतियों आपको पंसद नहीं या उन्होंने कुछ किया तो उसका विरोध करने का हक सबको है, लेकिन इन सबके बीच उनके परिवार के लोगों को निशाना बनाना सही नहीं है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नैमिषा प्रधान का नाम एक बार फिर सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बन गया है. हालांकि, अब तक उन्होंने इस पूरे विवाद या अपने पिता के इस्तीफे पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.