Dhamtari Election 2025-धमतरी नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं, और इस बार बीजेपी ने जोरदार जीत दर्ज की है। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा ने 38,665 वोट हासिल करके 34,085 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। इसके साथ ही बीजेपी ने 40 वार्डों में से 27 वार्डों पर भी जीत हासिल की है, जो पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है।  

Dhamtari Election 2025/बीजेपी की इस जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। रामू रोहरा ने जीत के बाद कहा, “मैं धमतरी के लोगों के विश्वास पर खरा उतरूंगा और शहर के विकास के लिए पूरी मेहनत करूंगा।” 

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
Raipur/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस चुनाव में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया था, जिसके कारण बीजेपी को खास टक्कर नहीं मिली। रामू रोहरा के अलावा 7 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली।  

बता दें, धमतरी नगर निगम में महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था। मामले में भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई थी कि गोलछा नगर निगम में पंजीकृत ठेकेदार हैं और नगरीय निकाय के लाभार्थी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 हजार 783 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद निर्वाचन अधिकारी इंदिरा देहारी ने भी बताया थी कि नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 17-2 के तहत नामांकन रद्द किया गया है, जिसके अनुसार प्रत्याशी का नगर निगम में कोई हित नहीं होना चाहिए. देहारी ने बताया कि वर्तमान में विजय गोलछा निगम में पंजीकृत ठेकेदार हैं।

छत्तीसगढ़ की 8 नगर पालिका पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है.

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनमें मुंगेली नगर पालिका, बिलासपुर जिले की तखतपुर नगर पालिका, कोरबा की कटघोरा नगर पालिका, सूरजपुर नगर पालिका, रायपुर की मंदिर हसौद नगर पालिका, रायपुर की अभनपुर नगर पालिका, महासमुंद की बागबाहरा नगर पालिका और महासमुंद नगर पालिका शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं.Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results

आज राज्य की 49 नगर पालिकाओं के लिए नतीजे भी सामने आए. नगर निगमों के साथ-साथ BJP ने नगर पालिकाओं ने भी कब्जा जमया. पार्टी ने 49 में से 35 नगर पालिकाओं पर जीत हासिल की. साथ ही AAP ने भी एक सीट पर खाता खोला. जानिए सभी 49 नगर पालिकाओं का रिजल्ट-

राज्य की सभी 49 नगर पालिकाओं में से 35 सीट पर BJP प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 8 सीट से ही संतुष्ट करना पड़ा. इसके अलावा 1 सीट पर AAP ने भी खाता खोला है, जबकि 5 सीट पर नर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है.Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results

बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पालिका पर AAP का खाता खोला है. यह बिलासपुर की सबसे बड़ी नगर पालिका है. अब तक इस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा था. यहां से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा को जीत हासिल की है. नीलम विजय वर्मा की जीत के बाद छत्तीसगढ़ में पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह पर जश्न मना रहे हैं. साथ ही यह क्षेत्र बीजेपी के कद्दावर नेता धर्मराज कौशिक का है.

5 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी

इसके अलावा 5 नगर पालिकाओं में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. इनमें

  • जांजगीर-चांपा की अकलतरा नगर पालिका
  • सक्ती नगर पालिका
  • बलौदाबाजार जिले की सिमगा नगर पालिका
  • पेंड्रा नगर पालिका
  • दुर्ग जिले की अहिवारा नगर पालिका

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Resultsछत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। राज्य के कुल 10 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायतों पर 11 फरवरी को चुनाव हुए थे। BJP ने सभी 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वही, राज्य की 49 नगर पालिकाओं में से भाजपा के खाते में 35 गई हैं। कांग्रेस ने 8 पर जीतीं। AAP ने बिलासपुर की बोधरी नगर पालिका में जीत दर्ज की। निकाय चुनाव में AAP की यह पहली जीत है।

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results/छत्‍तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में से 5 में महिलाएं मेयर चुनी गई हैं। इसमें रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे बड़े नगर निगम भी शामिल है। मेयर चुनी गई सभी महिलाएं पहली बार मेयर का चुनाव लड़ी हैं।

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results/प्रदेश के 10 नगर निगमों में से 5 में बीजेपी ने महिलाओं को मेयर का टिकट दिया था। इनमें बिलासपुर और अंबिकापुर की सीट भी शामिल है, जो महिला आरक्षित नहीं थी। इन सीटों पर बीजेपी की मेयर प्रत्‍याशियों का मुकाबला कांग्रेस के पुरुष प्रत्‍याशियों से हुआ। अंबिकापुर में तो बीजेपी प्रत्‍याशी ने वहां के निर्वतमान महापौर अजय तिर्की को हराया है।

प्रदेश के जिन नगरीय निकायों में महिलाएं मेयर चुनी गई हैं उनमें महिला आरक्षित रायपुर से मनील चौबे, ओबीसी महिला आरक्षित दुर्ग से अल्‍का बाघमार और कोरबा से संजू राजपूत शामिल हैं। इसके अलावा बिलासपुर से बीजेपी की पूजा विधानी से जीत दर्ज की है। इसी तरह अंबिकापुर से मंजूषा भगत शामिल हैं। अंबिकापुर नगर निगम एसटी वर्ग के लिए आरक्षित था।

कांग्रेस ने मेयर पद के लिए तीन महिला आरक्षित सीटों से महिलाओं को टिकट दिया था। कांग्रेस ने किसी भी मुक्‍त सीट पर महिला को प्रत्‍याशी नहीं बनाया था।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. वेंकट राहुल के नेतृत्व में हुई मतगणना में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की निगरानी रही।

मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में भाजपा की प्रतिमा यादव ने कांग्रेस की प्रभा पटेल को हराकर अध्यक्ष पद जीता। यहां 22 वार्डों में से भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीतीं।

जनकपुर नगर पंचायत में भाजपा के कौशल पटेल विजयी रहे। 15 वार्डों में भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 2 और निर्दलीय ने 2 सीटें जीतीं। झगराखांड में कांग्रेस की रीमा रमेश यादव ने भाजपा की चम्पा जयसवाल को पराजित किया। यहां 15 वार्डों में भाजपा को 9, कांग्रेस को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली।

नई लेदरी में भाजपा के वीरेंद्र सिंह राणा ने विष्णु दास पनिका को हराया। 15 वार्डों में भाजपा ने 7, कांग्रेस ने 5 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं। खोंगापानी में कांग्रेस की ललिता रामा यादव ने भाजपा की वंदना लोहार को पराजित किया। यहां 15 वार्डों में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 3 और निर्दलीय ने 2 सीटें हासिल कीं।