दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई टीम की घोषणा के साथ ही अपनी डिजिटल और सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है।

लंबे समय से पार्टी के सोशल मीडिया और डिजिटल अभियानों का प्रभार संभाल रहे अमित मालवीय की इस पद से विदाई हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता दीपक म्हस्के को पार्टी का नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sandeep Pathak: छत्तीसगढ़ से नाता और बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी: ‘आप’ के पूर्व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की राष्ट्रीय टीम में एंट्री
Sandeep Pathak: छत्तीसगढ़ से नाता और बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी: ‘आप’ के पूर्व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की राष्ट्रीय टीम में एंट्री
Sandeep Pathak।नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में घोषित नई राष्ट्रीय टीम में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर के रहने वाले दीपक म्हस्के को भारतीय जनता पार्टी में एक टेक-सेवी, ऊर्जावान और दूरदर्शी रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। वे लंबे समय से पार्टी के डिजिटल अभियानों को धार देने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

म्हस्के इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) के चेयरमैन के रूप में भी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

ये खबर भी पढ़ें…
पदोन्नति और सेवा सुरक्षा को लेकर DEO कार्यालय का घेराव, TET नियमों पर आर-पार की जंग
पदोन्नति और सेवा सुरक्षा को लेकर DEO कार्यालय का घेराव, TET नियमों पर आर-पार की जंग
CG News-बेमेतरा जिले में सोमवार को शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों और सेवा सुरक्षा को लेकर मोर्चा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माना जा रहा है कि जब नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी थे, उस दौरान दीपक म्हस्के ने उनके साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

दोनों नेताओं के बीच बेहतर समन्वय और म्हस्के के संगठनात्मक कौशल को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने आगामी चुनावों व डिजिटल माहौल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण पर बवाल, शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र और ग्रामीणों ने स्कूलों में जड़ा ताला
CG News- छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण पर बवाल, शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र और ग्रामीणों ने स्कूलों में जड़ा ताला
धमतरी/छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्यभर में किए गए 'युक्तियुक्तकरण' के दावों की जमीनी हकीकत अब सड़कों पर नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक दशक लंबे कार्यकाल का अंत, मालवीय ने दी बधाई

अमित मालवीय वर्ष 2015 से लगातार बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कई अध्यक्षों के कार्यकाल के बावजूद वे अपनी जगह पर बने रहे, लेकिन नई टीम के गठन के साथ ही उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी में प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

पद से मुक्त होने के बाद अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नई टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि पिछले 11 वर्षों में इस विभाग का नेतृत्व करना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। उन्होंने दीपक म्हस्के और उनकी टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि नया नेतृत्व पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन को नए मुकाम पर ले जाएगा।

नितिन नबीन की नई टीम में दिग्गजों की वापसी

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है, जबकि पूर्व रणनीतिकार राम माधव और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में वापसी हुई है। 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में छह महिलाओं को स्थान देकर पार्टी ने महिला नेतृत्व को मजबूती देने का स्पष्ट संकेत दिया है।