बिलासपुर… घर और दुकान में शराब छिपाकर रखने की सूचना पर पुलिस ने सरसेनी में छापा मारकर करीब 11 लीटर शराब बरामद किया है। मामले में पुलिस ने 23 साल के गोविंदा कुमार नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरसेनी निवासी गोविंदा कुमार नायक अपने घर-दुकान में बड़ी मात्रा में शराब रखे हुए है। सूचना पर गवाहों और पुलिस टीम के साथ उसके ठिकाने पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान एक काले-लाल रंग के लाइनदार कपड़े के थैले में 57 नग देशी प्लेन मदिरा मिली।

प्रत्येक शीशी में 180 एमएल शराब थी। सभी शीशियों पर ‘रोमियो देशी मदिरा प्लेन छत्तीसगढ़ आबकारी’ का लेबल लगा था। करीब 11लीटर निकली। पुलिस ने शराब जब्त कर गोविंदा कुमार नायक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा समेत  प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र राजपूत, आरक्षक सुखदेव प्रसाद कश्यप, रूद्रशंकर तिवारी, सूरज कुर्रे, जयप्रकाश कंवर और महिला आरक्षक हेमलता उरांव की अहम भूमिका रही।