LIVE UPDATE
Chhattisgarh

DA HIke 2026: महंगाई भत्ता का स्वागत, उम्मीद है केंद्र की देय तिथि से दिया जाएगा, CG टीचर्स एसोसिएशन ने पूछा- क्या लंबित एरियर्स राशि भी शीघ्र दिया जाएगा?

DA HIke 2026/रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता (डीए) घोषित किए जाने का स्वागत किया है, उन्होंने कहा कि यद्यपि यह घोषणा विलंब से की गई है, फिर भी इससे राज्य के कर्मचारियों एवं शिक्षकों में सकारात्मक संदेश गया है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि यह 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के समान केंद्र की देय तिथि से लागू किया जाएगा तथा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के लंबित एरियर्स राशि का शीघ्र भुगतान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यदु, कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र परिक ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी की इस घोषणा से भविष्य में एक ऐसी परंपरा विकसित होनी चाहिए.

DA HIke 2026/जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार के साथ-साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान किया जाए, इस दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार को विशेष संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निर्णय लेने की आवश्यकता है, उन्होंने यह मुद्दा भी सामने रखा है कि क्या पूर्व के मंहगाई भत्ता की एरियर्स राशि का भुगतान किया जाएगा.?

संजय शर्मा ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार कर्मचारियों एवं शिक्षकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

Back to top button
close