DA Hike 2025-नई दिल्ली। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक और बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में है।

DA Hike 2025।उम्मीद है कि सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का DA 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा, जिसका सीधा फायदा 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
नवादा। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने मंगलवार को नवादा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नवरात्रि में हो सकता है ऐलान
सूत्रों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का ऐलान नवरात्रि के दौरान होने वाली कैबिनेट मीटिंग में किया जा सकता है।

DA Hike 2025।यह मीटिंग 24 सितंबर को प्रस्तावित है। अगर किसी कारणवश यह बैठक नहीं हो पाती है, तो 1 अक्टूबर को भी इस पर फैसला लिया जा सकता है। यह नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Hike 2025-दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! 3% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कितना होगा फायदा?
₹18,000 की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी: इनका मासिक डीए ₹9,900 से बढ़कर ₹10,440 हो जाएगा, यानी हर महीने ₹540 का फायदा। सालाना यह लाभ ₹6,480 होगा।

₹9,000 बेसिक पेंशन वाले पेंशनभोगी: इनकी मासिक आय में ₹270 की बढ़ोतरी होगी, और सालाना ₹3,240 का फायदा मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह बढ़ोतरी त्योहारों से पहले कर्मचारियों को अतिरिक्त नकदी देगी, जिससे बाजार में भी मांग बढ़ेगी।

डी.ए. की गणना कैसे होती है?
महंगाई भत्ता (DA) इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है।

लेबर ब्यूरो के अनुसार, जून 2025 का CPI-IW 145.0 दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर ही डी.ए. की दर 58% तय की गई है। इस बढ़ोतरी से सरकार के खजाने पर सालाना लगभग ₹8,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।