Da Hike 2025/बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीयकर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से महंगाई भत्ता समेत 12 सूत्रीय मांगों को बजट में शामिल करने की मांग की है।

संघ के प्रांत अध्यक्ष जीआर चंद्रा ने बताया कि केंद्र के समान राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता देने सहित अन्य मांगों को लेकर 17 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टरों को भोजनावकाश में ज्ञापन सौंपा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
MP Scooty Yojana: हजारों स्टूडेंट्स को आज स्कूटी की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए योजना में क्या हुआ है बदलाव
MP Scooty Yojana: हजारों स्टूडेंट्स को आज स्कूटी की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए योजना में क्या हुआ है बदलाव
भोपाल। मध्य प्रदेश के 7,400 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को आज स्कूटी की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ का कहना है कि चुनाव से पहले किए गए वादों के अनुरूप सरकार ने निर्णय नहीं लिया। इससे कर्मचारियों में हताशा और आक्रोश है। शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए संघ ने 12 सूत्रीय मांगें रखी हैं।

इनमें केंद्र के समान महंगाई भत्ता, चार स्तरीय वेतनमान, 300 दिनों काअर्जित अवकाश, वेतन विसंगति दूर करने, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने, संविदा, दैनिक और अनियमित कर्मचारियों के रिक्त पदों को नियमित करने की मांग शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Satna News- फर्जी सिम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जाने कैसे हुआ खुलासा
Satna News- फर्जी सिम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जाने कैसे हुआ खुलासा
सतना पुलिस ने साइबर ठगों की मदद करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा ये...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर सेवा सुरक्षा, श्रम सम्मान निधि का भुगतान आदेश लागू करने, अनुकंपा नियुक्ति के स्वीकृत पदों पर 10% नियम शिथिल करने और संघों को स्थायी मान्यता देने की भी मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.