CG News।बीजापुर। निर्वाचन कार्य में नशे की हालत में मिले चार कर्मचारियों को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला पोनोडवाया नागेंद्र साहू, प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला बेचरम दयालू राम तारम,प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला उतला शिवलाल भूआर्य एवं सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला पेदापाल भीमसन कुडियम को त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं निर्वाचन पश्चात सामग्री प्राप्त करने उपस्थित होने आदेशित किया गया था।

उक्त स्थल पर सभी शराब के नशे में पाए गए।

निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्राने उक्त कर्मचारियों को प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मुख्यालय निर्धारित किया गया है।

DA Hike 2025: महंगाई भत्ता समेत 12 सूत्रीय मांगों को बजट में शामिल करने की मांग