LIVE UPDATE
Chhattisgarh

साइबर पुलिस ने फोड़ा अंतरराज्यीय गैंग का भांडा.. आरोपियों को बिहार- यूपी से किया गिरफ्तार.. किया लाखों की ठगी का खुलासा

रायपुर… साइबर अपराध के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन साइबर शील्ड  की गई कार्रवाई में रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने गूगल विज्ञापन के जरिए सस्ते दर पर सीमेंट देने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को उत्तरप्रदेश और बिहार से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने एक व्यापारी से 8.80 लाख की धोखाधड़ी की थी।

पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर ठगों के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में रेंज साइबर थाना द्वारा तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्य संकलन के बाद प्रभावी रेड की गई।

जानकारीे  अनुसार, अवंती विहार थाना तेर बांधा निवासी  भारत भूषण गुप्ता,  ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि गूगल विज्ञापन के माध्यम से अल्ट्राटेक सीमेंट सस्ते दामों में देने का झांसा देकर अज्ञात लोगों ने  8.80 लाख की ठगी की है।  पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने बी एन एस की धारा 318(4) बी.एन.एस.  अपराध दर्ज किया ।साथ ही मामले को विवेचनामें लिया।

मामले में साइबर इंस्पेक्टर मनोज नायक ने जानकारी दिया कि आरोपियों की पता साजी की गयी। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अजय सिंह ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों में डलवाकर आगे अपने खातों में ट्रांसफर करता है। इसी दौरान पता चला कि दूसरा आरोपी सुजीत सिंह, देश के अलग-अलग शहरों—गुवाहाटी, सिलचर, अगरतला, और पटना—में जाकर इन खातों से एटीएम कार्ड के जरिए रकम की निकासी करता है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपियों का नाम पता ठिकाना

  1. अजय सिंह निवासी – रुखाला, थाना छर्रा, जिला अलीगढ़, उत्तरप्रदेश
  2. सुजीत सिंह निवासी–रामकृष्ण नगर, आदर्श विहार, पटना, बिहार

 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close