बिलासपुर…जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर ने शनिवार 1 मार्च को नेहरू चौक में केंद्र सरकार और ईडी का पुतला दहन किया। कांग्रेस भवन कार्यालय में एकत्रित कांग्रेसियों ने् जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने मिलकर रैली निकाला। ईडी और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेहरू चौक पहुंचे। नारेबाजी के दौरान कांग्रेसियों ने मौका मिलते ही ईडी और केन्द्र सरकार का  पुतला दहन किया। यद्यपि इस दौरान पुलिस टीम भी मौजूद थी। छीना झपटी के दौरान कांग्रेसी पुतला जलाने में कामयाब रहे। पुलिस ने पानी डालकर आग को बुझाने का भी प्रयास किया। 

जिला कांग्रेस नेताओं ने आज केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ नेहरू चौक में पुतला जलाया। जमकर नारेबाजी के दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर झूमा झटकी हुई। बावजूद इसके कांग्रेसी पुतला जलाने में कामयाब रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रजातांत्रिक मर्यादाओ को लांघ रही है। ,विपक्ष के साथ भाजपा ने छत्तीसगढ़ समेत देश समेत अन्य राज्यो में तानाशाही से बाज नहीं आ रही है। भाजपा नेता विरोधियों में भय पैदाकर  शासन चलाना चाहते है।  राजीव भवन में ईडी के अधिकारियों का जाना, प्रभारी महामंत्री से 8 घण्टे तक पूछताछ करना लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या करने जैसा है। जबकि कांग्रेस ने लिखित में जवाब पेश किया है। बावजूद इसके  प्रदेश अध्यक्ष  दीपक बैज की जासूसी कराना सरासर मर्यादा का उल्लंघन करना है।

विजय पाण्डेय ने बताया कि इससे भाजपा की हताशा जाहिर होती है। भाजपा शासन काल में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन चुका है। हर तरफ छोटी छोटी बच्चियों के साथ रेप सामान्य बात हो गयी है। मर्डर, लूट पाट, डाका, सायबर क्राइम, से जनता त्रस्त है। भाजपा ने ईवीएम से शहरी क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। लेकिन बैलेट चुनाव से भाजपा सरकार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में भाजपा ने धन बल का दुरुपयोग किया है। बावजूद इसके सरकार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र कुनकुरी में हार का मुंह देखना पड़ा है। इसी तरह कई मंत्री ,विधायक के परिजन चुनाव हार गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
बिलासपुर/कोटा(दिलीप तौलानी) क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह एक बार फिर उसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेता ने कहा कि हार को भाजपा सरकार स्वीकार नही कर पा रही ह। ,दिल्ली में जवाब भी देना है इसलिए कांग्रेस नेताओं को ईडी ,सीबीआई, आईटी में उलझा कर ज़िला,जनपद, में भाजपा के नेता अपनी सरकार बनाना चाह रहे हैं।

      पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान पूर्व महापौर रामशरण यादव ,राजेन्द्र साहू,शिवा मिश्रा,पंकज सिंह, जितेंद्र पांडेय,राकेश शर्मा, प्रवक्ता ऋषि पांडेय,समीर अहमद,आशीष गोयल,विनोद साहू,सुभाष ठाकुर, अशोक सूर्यवंशी,चंद्रहास केशरवानी ,शहज़ादी कुरैशी, रमाशंकर बधेल, सीमा घृतेश,स्वर्णा शुक्ला,शारदा नागरकर, सुदेश नन्दिनी,मोह हफ़ीज़,सरजू बर्मन, कमल गुप्ता ,राजेश ताम्रकार,मनोज सिंह,देवदत्त शर्मा,उमेश कश्यप,बालचंद साहू,गौरव एरी,अखिलेश गुप्ता,संजय यादव,अजय काले,राज कुमार यादव,पवन साहू,मोह अयूब,रमेश गुप्ता,घनश्याम कश्यप,देवेंद्र मिश्रा,सुरेंद्र तिवारी,किशन पटेल,शेर सिंह कश्यप,हेरि डेनिएल,सन्तोष पिप्पलवा उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
Cg news।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.