रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। विकास तिवारी ने झीरम घाटी हमले को लेकर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी।

मामले को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने गंभीरता से लिया और विकास तिवारी को पहले प्रवक्ता पद से हटाया गया और अब पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्किासित कर दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने की है।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्र में क्या कुछ लिखा हैं…

”विगत दिनों आपके द्वारा झीरम घाटी मामले में गठित न्यायिक जांच आयोग को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का नार्को टेस्ट कराये जाने हेतु दिये गये आवेदन के संदर्भ में जारी कारण बताओ नोटिस का प्राप्त जवाब संतोषजनक नही होने के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार, विकास तिवारी, पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।”

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पिछले दिनों विकास तिवारी ने झीरम घाटी जांच आयोग को पत्र लिख अपनी ही पार्टी के नेताओं का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें पार्टी में प्रवक्ता के पद से हटा दिया गाया था। साथ ही पत्र जारी कर कांग्रेस ने लिखा था कि…”आपके द्वारा झीरम जांच के लिये गठित न्यायिक जांच आयोग को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का नार्को टेस्ट के लिए लिखा है और जांच के लिये कहा है। जबकि, आपको विदित है कि, यह घटना भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुई और इसका जिम्मेदार भाजपा सरकार है। इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर लड़ाई लड़ रही है और पीड़ित परिवार सहित प्रदेश की जनता सच्चाई जानना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आप, वरिष्ठ प्रवक्ता हैं और आपकी बात पार्टी लाईन में होना चाहिए, किन्तु आपके द्वारा हमारे दोनों वरिष्ठ नेताओं का नाम जोड़कर मीडिया में प्रचारित करना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार आपको तत्काल वरिष्ठ प्रवक्ता के पद से पदमुक्त करते हुए यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है, जिसका 03 दिवस के भीतर अपना लिखित जवाब / स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस को प्रेषित करें।”