जयपुर। राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया। सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों ने सरकारी स्कूलों की बदहाली और उनमें मीडिया व आमजन की एंट्री पर रोक के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में विधायक और कार्यकर्ता त्रिमूर्ति सर्किल पर एकत्रित हुए। बाजू पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की और पैदल मार्च निकालकर विधानसभा पहुंचे। पश्चिमी द्वार से प्रवेश का प्रयास करते समय सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News – चिकित्सक की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों ने किया इलाज, महिला की मौत के बाद आशीर्वाद अस्पताल सील
MP News – चिकित्सक की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों ने किया इलाज, महिला की मौत के बाद आशीर्वाद अस्पताल सील
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में संचालित एक निजी चिकित्सालय में चिकित्सक की अनुपस्थिति के बावजूद कर्मचारियों द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गेट बंद होने पर विधायक बाहर ही धरने पर बैठ गए। जूली ने कहा कि सरकार स्कूलों की खस्ताहाल स्थिति छुपाना चाहती है, जबकि विपक्ष इसे उजागर करेगा।

उन्होंने डेढ़ लाख खाली शिक्षक पदों, 3768 जर्जर स्कूलों और 85 हजार क्षतिग्रस्त कमरों का जिक्र किया। राजीव गांधी जयंती पर शिक्षा के अधिकार की याद दिलाते हुए उन्होंने सरकार से सदन में चर्चा की मांग की। करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्च से यातायात प्रभावित हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer : 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार
IAS Transfer : 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार
IAS Transfer/मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सितंबर 2026 को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.