Condom ban in North Korea।उत्तर कोरिया में किम जोंग उन के शासन ने देश की जन्म दर बढ़ाने के प्रयासों के तहत एक असाधारण और विवादास्पद कदम उठाया है। सरकार ने कंडोम के निर्माण और बिक्री पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे यह देश में एक प्रतिबंधित वस्तु बन गई है।

Condom ban in North Korea।कंडोम बना तस्करी का बड़ा कारोबार:उत्तर कोरिया में कंडोम का उपयोग और इसे रखना अभी भी कानूनी है, लेकिन इसके उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Condom ban in North Korea।  इस प्रतिबंध ने कंडोम की तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा कर दिया है। पड़ोसी देश चीन से कंडोम अब एक खास उपहार के रूप में लाया जाता है।

तस्कर इसे उत्तर कोरिया के काले बाजार में अत्यधिक ऊंचे दामों पर बेचते हैं, जिससे यह वहां ‘सबसे अधिक मांग वाला गिफ्ट’ बन गया है। तस्करी में मुनाफा कमाने के लिए अक्सर इसका इस्तेमाल अवैध देह व्यापार और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में भी किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किम जोंग उन के शासन में कंडोम पर प्रतिबंध का मुख्य उद्देश्य देश में उच्च जन्म दर को बढ़ावा देना और जनसंख्या वृद्धि करना है। सरकार ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिवार नियोजन के सभी तरीकों पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं।

उत्तर कोरिया में यौन शिक्षा पर पूरी तरह से प्रतिबंध है स्कूलों में बच्चों और किशोरों को कंडोम के इस्तेमाल या सुरक्षित यौन संबंध बनाने की शिक्षा देना गैर कानूनी है।Condom ban in North Korea

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंटरव्यू में एक व्यक्ति ने बताया कि प्योंगयांग में पले-बढ़े होने के बावजूद उन्होंने कभी कंडोम का नाम नहीं सुना था और दक्षिण कोरिया जाकर ही उन्हें यौन शिक्षा और कंडोम के बारे में जानकारी मिली।

कंडोम की दुर्लभता और यौन शिक्षा की कमी ने उत्तर कोरियाई समाज के लिए एक जटिल स्थिति पैदा कर दी है, जहां लोग बिना किसी सही जानकारी के बच्चे पैदा करने और असुरक्षित यौन जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।