बिलासपुर…जिले में 18 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान को इस बार केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि पौधों के संरक्षण और उन्हें पेड़ बनाने पर पूरा जोर रहेगा। इसी सोच के साथ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि “पौधे लगाना आसान है, लेकिन उन्हें बचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।” उन्होंने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया।

जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में फिलहाल करीब 14.50 लाख पौधे रोपण के लिए तैयार हैं। इनमें 12.25 लाख पौधे वन विभाग तथा 2.25 लाख पौधे उद्यान विभाग की नर्सरियों में उपलब्ध हैं। उद्यान विभाग द्वारा 75 हजार पौधे आम नागरिकों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसके लिए सरकंडा, वेदपरसदा मस्तूरी, बहतराई तखतपुर और करगीकला कोटा स्थित नर्सरियों में विशेष व्यवस्था की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बचकर कहां जाओगे! दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम
बचकर कहां जाओगे! दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम
बिलासपुर... अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपियों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस वर्ष ब्लॉक प्लांटेशन मॉडल अपनाया जाए, ताकि पौधों की नियमित निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद उनकी देखरेख की जिम्मेदारी बिहान की महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी जाए। इससे पौधों का संरक्षण भी होगा और भविष्य में फल उत्पादन के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा।

उन्होंने प्रत्येक विकासखंड में एक मॉडल फलदार गांव विकसित करने के निर्देश भी दिए। इन गांवों में आम, अमरूद, मुनगा जैसी किसी एक फलदार प्रजाति पर आधारित पौधरोपण किया जाएगा, ताकि भविष्य में ये गांव पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़कें बनीं मौत का रास्ता! 8 महीने में 212 की ज़िंदगी खत्म. ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ का आदेश
सड़कें बनीं मौत का रास्ता! 8 महीने में 212 की ज़िंदगी खत्म. ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ का आदेश
बिलासपुर... बिलासपुर की सड़कों पर हादसों का बढ़ता आंकड़ा अब प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में बताया गया कि 18 जुलाई को जिलेभर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों तथा शासकीय भूमि पर गड्ढे खोदने सहित अन्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

कलेक्टर ने उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि उद्योग अपने परिसरों और आसपास की उपलब्ध भूमि पर पौधरोपण कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने अभियान में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प के दूसरे दिन लोगो में उत्साह, मरीजों का दर्द दूर हुआ तो छलके खुशी के आंसू
आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प के दूसरे दिन लोगो में उत्साह, मरीजों का दर्द दूर हुआ तो छलके खुशी के आंसू
बिलासपुर।गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर एवम आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एंड रिसर्च सेंटर कोटा राजस्थान के सहयोग से श्री गुरु हरिकिशन साहिब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, डीएफओ नीरज सहित विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।