Cold Wave Alert in India-दिल्ली: देश के मौसम के मिजाज में एक साथ दो बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 8 जनवरी के लिए देशव्यापी अलर्ट जारी किया है।

जहाँ उत्तर भारत भीषण शीतलहर (Cold Wave) और घने कोहरे की चपेट में है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश का संकट मंडरा रहा है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

/Cold Wave Alert in Indiaउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

 राजधानी दिल्ली में 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कोहरे के कारण दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और अक्षरधाम हाईवे पर विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना है, जिससे वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, प्रयागराज और आगरा सहित 29 शहरों में प्रचंड ठंड का असर रहेगा। लखनऊ में पारा 7 डिग्री तक गिर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमृतसर, जालंधर, पटियाला, गुरुग्राम और सोनीपत में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।Cold Wave Alert in India

हिमालयी राज्यों में हो रही भारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है।मनाली, लाहौल-स्पीति और अटल टनल के आसपास भारी हिमपात का अनुमान है। मनाली में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड -19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। चमोली और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में पाला (Frost) गिरने का खतरा है, जो फसलों और यातायात के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दक्षिण भारत: भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

एक तरफ उत्तर भारत कांप रहा है, तो दूसरी तरफ दक्षिण के राज्यों में मानसून जैसा नजारा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 8 जनवरी को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

बिहार और झारखंड में घने कोहरे का साया

  • बिहार: राज्य के 19 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जिससे दिन में भी कनकनी महसूस होगी।

  • झारखंड: राजधानी रांची समेत कई जिलों में शीतलहर के साथ धुंध छाई रहेगी। रांची में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।