रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ में पूरी कैबिनेट के साथ आस्था की डुबकी लगाने के बाद प्रदेश लौट आए हैं।

उन्होंने मीडिया से कहा, “तीर्थ यात्रा बहुत अच्छी रही है, हमारा सौभाग्य है कि आज हम सभी प्रयागराज की पावन भूमि त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए पहुंचे थे। हम लोगों ने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की है।”

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विपक्ष के विधायकों के नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिनके भाग्य में होता है, वही लोग महाकुंभ में जाते हैं।

निकाय चुनाव को लेकर सीएम ने कहा, “विधानसभा-लोकसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी जीत हासिल करेंगे।”

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाकुंभ की भव्यता को लेकर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “144 वर्षों बाद महाकुंभ का शुभ मुहूर्त आया है, जिसके अंतर्गत आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान का लाभ प्राप्त हुआ। मां गंगा, यमुना और सरस्वती से समस्त प्रदेशवासियों के खुशहाली और आरोग्य की मंगलकामना की।”

दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “कुम्भ ऊर्जा का स्रोत है, कुम्भ मानवता का प्रवाह है, कुम्भ आध्यात्मिक चेतना है, कुम्भ आत्मप्रकाश का मार्ग है, कुम्भ जीवन की गतिशीलता है, कुम्भ सृष्टि में सभी संस्कृतियों का संगम है, कुम्भ प्रकृति एवं मानव जीवन का समन्वय है, कुम्भ नदियों, वनों एवं ऋषि संस्कृति का प्रवाह है।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान के पश्चात सपत्नीक विधि-विधानपूर्वक मां गंगा की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और आरोग्य की मंगलकामना की।”

चौथे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए डुबकी लगाई एवं स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

महाकुंभ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है, यहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है।”