रायपुर/बिलासपुर…मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में भाग लेकर राज्य में स्वच्छता, आवास और कल्याण को लेकर नई पहल का संदेश दिया। कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’, ‘अंगीकार-2025’, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 तथा लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत राज्यभर के 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश कराते हुए उनके घर का सपना पूरा कराया। साथ ही हितग्राहियों को भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए। दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का विमोचन किया तथा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
बिलासपुर/कोटा(दिलीप तौलानी) क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह एक बार फिर उसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वच्छता अब देश की आदत बन चुकी है। उन्होंने महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सफाई में भागीदारी देने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। साथ ही बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में छत्तीसगढ़ को सात राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं और 100 सबसे स्वच्छ शहरों में से 58 शहर छत्तीसगढ़ के हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की भावना से हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। ‘अंगीकार-2025’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
Cg news।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने आगामी अभियानों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता पखवाड़े को ‘स्वच्छोत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा और गंदगी के ब्लैक-स्पॉट्स को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि और योजनाओं के हितग्राही मौजूद रहे।

यह आयोजन स्वच्छता, आवास और जनकल्याण को नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ। मुख्यमंत्री ने विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
15 सितम्बर को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित
15 सितम्बर को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित
बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने वर्ष 2026 हेतु जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.