रायपुर । सुप्रीम कोर्ट की ओर से देश भर के समस्त शिक्षको के लिए टी.ई.टी.परीक्षा की अनिवार्यता को लेकर जारी आदेश के खिलाफ देश भर के शिक्षक एकजुट हो रहे हैं। इस निर्णय की वजह से शिक्षको पर पदोन्नति सहित सेवा समाप्ति का खतरा भी मंडराने लगा है..। शिक्षको का कहना है कि शिक्षक भर्ती के समय उनकी सेवा शर्तो में टेट की अनिवार्यता नही होने से नौकरी में आए प्राथमिक माध्यमिक संवर्ग के शिक्षको पर अब इतने वर्षों बाद टेट की बाध्यता लागू कर देना सर्वथा अनुचित है…!

इसके खिलाफ में पूरे देश के शिक्षक संगठनों ने अब एक होकर विरोध करने व माननीय उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का निर्णय लिया है। गत दिवस ऑनलाइन जूम मीटिंग के माध्यम से एकत्रित हुए जिसमे छत्तीसगढ़ के संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन सहित, बिहार,झारखंड,उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र,राजस्थान,मध्यप्रदेश,पश्चिम बंगाल,उड़ीसा,दिल्ली,सहित अन्य राज्यो के शिक्षक संगठनों के प्रांताध्यक्षों ने बैठक में निर्णय लिया है कि 5 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में बैठक कर राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ शिक्षक आंदोलन की व्यापक रणनीति बनाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के पश्चात 6 अक्टूबर को NCTE को दिल्ली में ही ज्ञापन सौंपा भी जाएगा।इस विषय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी अमित दुबे और कमलेश गावड़े ने बताया कि संयुक्त शिक्षक संघ के प्रान्तध्यक्ष केदार जैन जो कि स्वयं माध्यमिक शाला के शिक्षक हैं उन्होंने छत्तीसगढ़  के  समस्त माध्यमिक प्राथमिक शिक्षकों के संगठित प्रांताध्यक्षों से अपील किया है कि वे सभी 5 अक्टूबर के दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय शिक्षक संघो की बैठक में शामिल होकर शिक्षक हित में एकजुटता के सहभागी बने।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.