cg weather update-रायपुर। नवंबर के तीसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर अपनी सामान्य लय में लौट आया है। रात में ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है, जबकि दिन में धूप तेज महसूस की जा रही है।

cg weather update/मध्य क्षेत्रों में ठंड कम है, लेकिन उत्तरी इलाकों में इसका प्रभाव अभी भी ज्यादा दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा रहा।

cg weather update/पहले आए ठंड के दौर के बाद अब मौसम स्थिर बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर है और रात की ठंड भी शहरों में हल्की बनी हुई है। अंबिकापुर तथा अन्य उत्तरी हिस्सों में सुबह-सुबह ठंडक अधिक महसूस की जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक पूर्वी हवाओं का प्रभाव जारी है, तब तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अनुमान है कि तीन दिनों बाद उत्तरी हवाएं सक्रिय होंगी, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में किसी प्रकार का उल्लेखनीय बदलाव नहीं देखा गया। दिन में सबसे अधिक गर्मी माना में दर्ज की गई, जबकि अंबिकापुर रात का सबसे ठंडा स्थान रहा। अगले 24 घंटों के लिए भी मौसम सामान्य रहने की उम्मीद जताई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में कड़ाके की ठंड दिसंबर और जनवरी में पड़ती है।

रायपुर में आज आसमान पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है।cg weather update