CG News:  राजनांदगांव। खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरूपयोग के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे घरेलू सिलेंडरों को जप्त किया गया।

सहायक खाद्य अधिकारियों एवं खाद्य निरीक्षकों की संयुक्त जांच दल द्वारा कुल 15 संस्थानों का औचक निरीक्षण कर 47 घरेलू गैस सिलेण्डर को जप्त करने की कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त जांच दल द्वारा मानव मंदिर (तुलसीपुर), रेलवे स्टेशन स्थित अग्रवाल होटल, गुजरात इन, साकी पंजाबी होटल, राधे कृष्ण भोजनालय, राजा भोजनालय एवं गुरूद्वारा चौक स्थित पाठक भोजनालय व शुद्ध शाकाहारी भोजनालय का निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही स्टेडियम रोड पर स्थित कोकास रेस्टोरेंट, ग्वालियर चाट, महेन्द्र चाट, श्रीनाथ पाव भाजी तथा उरईडबरी स्थित जाप ढाबा, फार्म टू टेबल और अनमोल पंजाबी ढाबा में भी कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को कई व्यावसायिक संस्थानों में कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस का उपयोग करने के संबंध में शिकायते मिल रही थी। कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस का उपयोग करना नियमों के विरूद्ध है और घरेलू उपभोक्ताओं की आपूर्ति को भी प्रभावित करता है। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.