Cg news -बलरामपुर। बच्चों की पढ़ाई को रुचिपूर्ण और प्रभावी बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। आज शनिवार को मिशन आचार्या के तहत विकासखंड शंकरगढ़ के डीपाडीह, घुघरीकला और दुर्गापुर संकुलों में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को शिक्षण की नई और प्रभावी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में प्रतिदिन 20 मिनट पुस्तक वाचन, छोटी-छोटी रचनात्मक लेखन गतिविधियां, पढ़ने की घंटी और साझा पठन जैसी गतिविधियों का डेमो दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चोरों ने बाल आयोग के सदस्य के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधान पाठकों को इन गतिविधियों को अपने-अपने विद्यालयों में आसानी से लागू करने के तरीके भी बताए गए।

मिशन आचार्या के तहत शंकरगढ़ विकासखंड में रोस्टर तैयार कर प्रत्येक शनिवार पांच-पांच संकुलों के प्रधान पाठकों के साथ प्रशिक्षण और चर्चा की जा रही है। इसमें गतिविधि आधारित शिक्षण के साथ खेल-खेल में शिक्षण, साझा पठन, पढ़ने की घंटी और गणित का कोना जैसे विषयों पर डेमो के माध्यम से जानकारी दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले किस कदर बढ़ गए हैं, इसका एक मामला सामने आया है। यहां चोरों ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशिक्षण के बाद शिक्षक इन गतिविधियों को विद्यालयों में लागू कर बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पुस्तक वाचन, रचनात्मक लेखन और गणित से जुड़ी गतिविधियों के जरिए बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मिशन आचार्या के माध्यम से ‘हर बच्चा सीखे, हर शिक्षक प्रेरित करे, हर विद्यालय उत्कृष्ट बने’ के लक्ष्य के साथ विद्यालयों में शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और रुचिपूर्ण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सोलर प्लांट में तांबे के केबल पर चोरों की नजर, नाबालिग को भी बनाया साथी; तीन आरोपी गिरफ्तार
CG News- सोलर प्लांट में तांबे के केबल पर चोरों की नजर, नाबालिग को भी बनाया साथी; तीन आरोपी गिरफ्तार
cg news/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोलर प्लांट से तांबे का केबल वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.