commercial lpg gas cylinder price hike/देश की राजधानी दिल्ली से लेकर कोलकाता, मुंबई और चेन्नई तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी देखने को मिली है. आंकड़ों को देखें तो चारों महानगरों में 10 रुपए से लेकर 17 रुपए प्रति गैस सिलेंडर का इजाफा देखने को मिला है.

commercial lpg gas cylinder price hike/सबसे ज्यादा दाम कोलकाता में बढ़े हैं. खास बात तो ये है कि दिवाली सिर पर है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा होने से मिठाईयां और रेस्तरां का खाना महंगा हो सकता है. वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

commercial lpg gas cylinder price hike/खास बात तो ये है कि जून के महीने में आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला था. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कितना इजाफा हो गया है और कितने दाम हो गए हैं.

आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरी बार इजाफा देखने को मिला है. आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दाम 2820 रुपए हो गए हैं.

वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 17 रुपए का इजाफा देखा गया है और दाम 2971 रुपए हो गए हैं. मुंबई में 10.50 रुपए और चेन्नई में 11.50 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली. जिसके बाद दोनों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में क्रमश: 2775 रुपए और 2994.5 रुपए हो गए हैं.

Lpg Price Hike In Delhi

Source: IOCL

आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार तीसरी बार इजाफा देखने को मिला है. अगस्त के बाद से दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 82 रुपए का इजाफा देखने को मिला है. वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस की कीमतों में 98.5 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

वहीं मुंबई और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में क्रमश: 83.5 रुपए और 88.5 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है.

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आंकड़ों को देखें तो देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी के दाम 942 रुपए पर बने हुए हैं. जबकि कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 968 रुपए देखने को नहीं मिल रही हैं. मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 941.50 रुपए पर देखने को मिल रहे हैं. जबकि चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपए देखी जा रही है. जून के महीने आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया गया था.