LIVE UPDATE
No news items found.
Chhattisgarh

CG News – डीएमएफ मद से 24 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की होगी संविदा भर्ती

बिलासपुर/जिले में लंबे समय से रिक्त पड़े सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पशुधन विकास विभाग, बिलासपुर में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के 40 पद पिछले एक वर्ष से रिक्त होने के कारण पशुपालकों को पशु चिकित्सा सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा था।

इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने विभागीय प्रस्ताव पर 24 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की संविदा नियुक्ति के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
बलरामपुर-रामानुजगंज...( पृथ्वीलाल केशरी)...सावन माह में शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका और जिला प्रशासन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, डॉ. जी.एस.एस. तंवर ने बताया कि डीएमएफ मद से संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एग्रीपोर्टल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन अथवा जिला प्रशासन बिलासपुर की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और सुशासन लाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया डीएमएफ की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार की जाएगी।

इसमें बिलासपुर जिले के स्थानीय पात्र अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि जिले से पर्याप्त पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो बिलासपुर संभाग के अन्य जिलों के योग्य अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
नारायणपुर/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close