CG news । जशपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर जिले के दुलदुला विकास खंड के घनघोर घने जंगलों के बीच बसे गांव करडेगा में शुक्रवार को शासकीय बालक छात्रावास बच्चों के साथ में रात्रि में रूककर बच्चों की शिक्षा, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया साथ ही ग्रामवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने अगली सुबह शनिवार को ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर श्रमदान करके बाजार डांड़ की साफ सफाई की और ग्रामवासियों और बच्चों के साथ योग अभ्यास किया उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे शरीर में दिनभर फूर्ति बनी रहती है। कलेक्टर ने स्कूल मैदान में बच्चों के साथ बालीबाल, बैडमिंटन खेलकर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।

कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करडेगा का निरीक्षण किया और बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षकों की उपस्थिति बच्चों की नियमित उपस्थिति की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने स्कूल के भौतिक कक्ष ,रसायन कक्ष , पुस्तकालय कक्ष ,खेल सामग्री की जानकारी ली। स्कूल के प्राचार्य श्री गीता प्रसाद मधुकर ने बताया कि स्कूल में आस पास के लगभग 225 बच्चे पढ़ाई करते हैं।

स्कूल में 14 शिक्षक है। उन्होंने नया भवन के लिए विघुत सुविधा और स्कूल में गणित, कृषि, संस्कृति, रसायन विज्ञान के शिक्षकों की मांग की शिक्षक ने बताया कि स्कूल के 143 बच्चों का अपार आई डी नहीं बन पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.