CG News. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पीजी के अंदर खूनी वारदात हो गई। दो दोस्तों ने मिलकर महिला मित्र के साथ पहुंचे युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान चित्रेश सहारे 26 वर्ष निवासी कवर्धा के रूप में की गई। चित्रेश सिविल इंजीनियरिंग कर चुका था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

बताया जा रहा हैं कि परीक्षा देने के लिए वो दुर्ग आया था। इसी बीच अपने एक दोस्त से मिलने अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी बहन के साथ पीजी पहुंचा था। इसी बीच पीजी में रहने वाले दो युवकों से उसका विवाद हो गया। आरोपियों ने मिलकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

जानिए पूरा मामला

बताया जा रहा हैं कि चित्रेश अपने दोस्त रवि के पीजी रूम में गर्लफ्रेंड और उसकी बहन के साथ पहुंचा था। इसी दौरान पीजी में रहने वाले वैभव मानकर और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी वैभव मानकर और राजकुमार यादव के द्वारा चित्रेश की गर्लफ्रेंड से बदतमीजी की बात भी सामने आई है।

इसी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आरोपियों ने चित्रेश के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में चित्रेश को गंभीर चोट आई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान चित्रेश के मौत की पुष्टि की।

बताया जा रहा हैं कि दोनों आरोपी राजनांदगांव के रहने वाले हैं और दुर्ग में रहकर पीजी में रह रहे थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना से संबंधित पूछताछ जारी है।