CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के धरसींवा से भाजपा विधायक और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता Anuj Sharma का मोबाइल नंबर हैक हो गया है। हैकर्स द्वारा पैसों की मांग की जा रही है।

हैकर्स द्वारा उनके मोबाइल नंबर का उपयोग करके कॉल और व्हाट्सएप मैसेजेस के जरिए लोगों से पैसों की मांग की जा रही है।

विधायक अनुज शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट जारी कर लोगों को इस साइबर फ्रॉड के प्रति अलर्ट किया है।

उन्होंने सभी से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें, कोई भी रकम न भेजें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।