CG News-देश में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चल रहे हैं और इसी कड़ी में केशकाल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। ओडिशा से राजस्थान भेजी जा रही भारी मात्रा में गांजे की तस्करी को नाकाम करते हुए पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

CG News-पुलिस ने फार्च्यूनर जैसी लग्जरी कार से ढाई क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
भोपाल-रायपुर।दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर केशकाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओडिशा से आ रही फार्च्यूनर कार का पीछा कर उसे रोका। पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो गए, लेकिन वाहन से गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

इधर, पुसौर में भी गांजा तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया जहां दो तस्कर साधु वेश में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन तराई तालाब के पास इन दोनों तस्करों को रंगेहाथ धर दबोचा।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोटरसाइकिल यूपी 85 बीडब्ल्यू 6661 पर सवार दोनों व्यक्तियों के पास से करीब चार किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 40 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालाजी थनापति निवासी सोनपुर, ओडिशा और सुदर्शन दास निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उनके पास से बरामद गांजा, यामाहा मोटरसाइकिल समेत कुल 1.90 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.