CG News।गरियाबंद। जिले के नगर पंचायत कोपरा में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन की कचरा फेंकने के गहरे गड्ढे (घुरवा गड्ढा) में डूबने से मौत हो गई। लगातार बारिश के कारण गड्ढे में करीब 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत कोपरा के तर्रा रोड निवासी बिसेलाल साहू के पोते योगेश साहू और पोती सुमन साहू बारिश थमने के बाद घर के बाहर खेल रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दुर्ग में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी: आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
CG News – दुर्ग में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी: आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
CG News -  दुर्ग जिले के स्मृतिनगर चौकी (थाना सुपेला) क्षेत्र में पुलिस विभाग में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान दोनों घर के समीप स्थित घुरवा गड्ढे के पास पहुंच गए। आशंका है कि खेलते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे दोनों गहरे पानी में गिर गए और डूब गए।

जब काफी देर तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान दोनों बच्चे घुरवा गड्ढे में मिले। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में यूसीसी, बिजली वितरण में निजीकरण और निकाय चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति: कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
छत्तीसगढ़ में यूसीसी, बिजली वितरण में निजीकरण और निकाय चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति: कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
रायपुर।छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की प्रशासनिक प्रक्रियाओं के तेज होने और बिजली वितरण क्षेत्र में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला डूबने से मौत का माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों ने गांव में खुले और गहरे घुरवा गड्ढों की घेराबंदी करने, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में दो हादसे: सारंगढ़ में नाले में बहने से मासूम की मौत, धमतरी में रेत से भरे ट्रैक्टर ने 5 साल के बच्चे को रौंदा
रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में दो हादसे: सारंगढ़ में नाले में बहने से मासूम की मौत, धमतरी में रेत से भरे ट्रैक्टर ने 5 साल के बच्चे को रौंदा
Cg news।सारंगढ़-बिलाईगढ़ और धमतरी जिलों में रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले हुए दो दर्दनाक हादसों ने त्योहार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा उपाय किए जाते तो शायद यह हादसा टल सकता था। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है।