CG News-भाटापारा: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संगठित तरीके से शराब की तस्करी और बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि तस्करी के इस नेटवर्क के तार एक चाय दुकान से जुड़े हुए थे।

CG News/पुलिस के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई 9 जनवरी को प्राप्त एक गोपनीय सूचना के आधार पर शुरू हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम तरेंगा में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी मसाला शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हेमंत पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और ग्राम तरेंगा में दबिश दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके से पुलिस ने अमर यदु को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 40 पव्वा देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया।

पकड़े गए आरोपी अमर यदु से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि उसे शराब की खेप भाटापारा के पटपर क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाले नितेश रात्रे से मिलती थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नितेश रात्रे को हिरासत में लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सात आरोपियों की हुई गिरफ्तारी/CG News

नितेश रात्रे से पूछताछ और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की। पुलिस ने बताया कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम इस प्रकार हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. अमर यदु (ग्राम तरेंगा)

  2. नितेश रात्रे (निवासी गुर्रा, चाय दुकान संचालक)

  3. दुर्गेश गुजरतिया (भाटापारा)

  4. हरिचंद देवांगन (तरेंगा)

  5. रवि कुमार निषाद (तरेंगा)

  6. अजय मारकंडेय (भाटापारा)

  7. गोपी गेण्डरे (भाटापारा)

थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण, निरीक्षक हेमंत पटेल ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या तस्करी हो रही है, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।