cg news/रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि जो हथियार छोड़ेंगे, उन्हें भय नहीं, बल्कि सम्मान मिलेगा। वर्षों से जंगल-जंगल भटक रहे युवा, जो किसी भ्रम या दबाववश नक्सली संगठन में शामिल हो गए हैं, उनके लिए यह नीति एक नया जीवन शुरू करने का द्वार है। आत्मसमर्पण कर वे न केवल खुद का, बल्कि अपने परिवार और समाज का भविष्य भी सुरक्षित कर सकते हैं।

नई नीति में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार ने लाखों रूपए की मुआवजा राशि देने का प्रावधान किया है। एलएमजी के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को 5 लाख रुपये मुआवजा के तौर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG weather,फिर सक्रिय हुआ मानसून: 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
CG weather,फिर सक्रिय हुआ मानसून: 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की गतिविधि बढ़ने वाली है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह एके-47/त्रिची असॉल्ट रायफल पर 4 लाख रुपये, मोर्टार पर 2.50 लाख रुपये, एसएलआर/ इंसास रायफल पर 2 लाख रुपये, एक्स 95 असाल्ट रायफल/एमपी-9 टेक्टिल पर 1.50 लाख रूपए, थ्री नाट थ्री रायफल पर 1 लाख रूपए, एक्स-कैलिबर पर 75 हजार रूपए, और यूबीजीएल अटेचमेंट पर 40 हजार रूपए, 315/12 बोर बंदुक पर 30 हजार रूपए, ग्लॉक पिस्टल पर 30 हजार रूपए के साथ ही अन्य छोटे हथियारों जैसे कार्बाइन, रिवॉल्वर, वायरलेस, डेटोनेटर आदि पर भी मुआवजा राशि का प्रावधान है।

हर आत्मसमर्पणकर्ता नक्सली को, भले ही उसके पास हथियार हों या न हों,  उसे 50 हजार रूपए की नगद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि कोई आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सलियों द्वारा छिपाए गए आईईडी या विस्फोटकों की सूचना देकर उन्हें बरामद कराता है, तो उसे 15,000 से 25,000 तक की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। बड़े हथियार डंप या विस्फोटक सामग्री की जानकारी देने पर एक लाख तक का इनाम मिलेगा। आत्मसमर्पणकर्ता यदि विवाह करने के इच्छुक हैं तो उसको एक लाख की विवाह अनुदान राशि भी दी जाएगी। यदि पति और पत्नी दोनों आत्मसमर्पित नक्सली हैं, तो उन्हें एक इकाई मानते हुए यह लाभ दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों में  दशहरा-दीपावली की छुट्टी बढ़ाने की मांग, भाई दूज पर भी अवकाश नहीं
स्कूलों में  दशहरा-दीपावली की छुट्टी बढ़ाने की मांग, भाई दूज पर भी अवकाश नहीं
जगदलपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित इनामी सूची में शामिल नक्सली के आत्मसमर्पण पर उन्हें पूरी इनामी राशि नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की इस नीति के साथ-साथ भारत सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ भी आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा। इस नीति में यह सुनिश्चित किया गया है कि उन्हें समाज में दोबारा स्थापित होने के लिए हरसंभव मदद मिले। आत्मसमर्पणकर्ता को सिर्फ प्रोत्साहन राशि, मुआवजा, ईनाम ही न मिले बल्किे उसे इसके साथ शिक्षा, पसंद के अनुसार रोजगार-व्यवसाय के लिए कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार और सामाजिक सम्मान भी मिेले।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि हिंसा किसी समाधान का रास्ता नहीं है। हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों के सुरक्षित भविष्य और स्वरोजगार के लिए हमारी  सरकार हरसंभव मदद देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court : पदोन्नति और अनराक्षित कोटे को लेकर हाईकोर्ट का फैसला
CG High Court : पदोन्नति और अनराक्षित कोटे को लेकर हाईकोर्ट का फैसला
CG High Court News: हाई कोर्ट ने कहा है, रोस्टर में अनारक्षित पद का मतलब सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.