cg news/दंतेवाड़ा। शनिवार को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में पुलिस अफसरों के सामने आठ नक्सलियों ने घर वापसी की। इनमें 2 नक्सली पर 50-50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा नक्सली संगठन के सदस्यों से नक्सली संगठन छोडक़र मुख्य धारा में जुडऩे की अपील की जा रही है। इसके फलस्वरूप सैकड़ों नक्सलियों द्वारा आत्म समर्पण किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
27 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- यह नियमित भर्ती नहीं, तत्काल राहत का प्रावधान
27 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- यह नियमित भर्ती नहीं, तत्काल राहत का प्रावधान
CG Bilaspur High Court News:छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी कड़ी में टेकलगुड़ा पंचायत चेतन नाट्य मंडली सदस्य मंगड़ू मडक़ाम द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। उक्त नक्सली लीडर सुकमा जिला अंतर्गत जगरगुंडा थाना के टेकलगुड़ा का निवासी है। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

इसी क्रम में रेवाली पंचायत चेतन नाट्य मंडली सदस्य देवाराम कुंजाम द्वारा भी आत्म समर्पण किया गया। उक्त लीडर अरनपुर थाना अंतर्गत ग्राम रेवाली का निवासी है। राज्य शासन द्वारा इस नक्सली की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday 2026: स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन रहेगी छुट्टी
CG Holiday 2026: स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन रहेगी छुट्टी
CG: छत्तीसगढ़ में एक और जिले में स्थानीय अवकाश का ऐलान किया गया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अतिरिक्त 6 अन्य नक्सलियों द्वारा भी आत्म समर्पण किया गया। इनमें हड़मा सोड़ी, बुधराम मडक़ाम, जोगा मडक़ाम, पायकी कोवासी, सिगरेट वंजामी और पायकू वंजामी शामिल है। उक्त सभी नक्सली जन मिलिशिया सदस्य के तौर पर कार्यरत थे। आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों को शासन की सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसमें पुनर्वास और कौशल विकास योजना का लाभ शामिल है।

इस सफलता में सीआरपीएफ की आरएफटी शाखा का विशेष योगदान था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Pension : शिक्षा विभाग में सैकड़ों पेंशन प्रकरण लंबित, फेडरेशन ने विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग
CG Pension : शिक्षा विभाग में सैकड़ों पेंशन प्रकरण लंबित, फेडरेशन ने विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग
CG: पेंशन अटकने से सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी परेशान हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की परेशानियों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने शीघ्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.