CG News-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा नौवीं के एग्जाम में हिंदी विषय में फेल हो गई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही छात्रा नेशनल खेलने के लिए नेपाल भी गई हुई थी। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।

CG News/जानकारी के मुताबिक, घटना गांधीनगर थानाा क्षेत्र की है। शनिवार को 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा मानसी का शव घर के कमरे में फांसी पर झूलता मिला था।

ये खबर भी पढ़ें…
Special Train – बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 3 दिन रद्द.. 19 से 21 सितंबर तक नहीं चलेगी ट्रेन
Special Train – बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 3 दिन रद्द.. 19 से 21 सितंबर तक नहीं चलेगी ट्रेन
SECR News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को तीन दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, शनिवार की दोपहर में मानसी का भाई जब घर पहुंचा और मानसी के कमरे में जाकर देखा तो बहन का शव फंदे पर झूल रहा था। भाई ने इसकी जानकारी तत्काल अपने पिता को दी और फांदे से उतारकर बहन को हाॅस्पिटल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डाॅक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस भी घटना की सूचना के बाद मृतिका के घर पहुंची। मानसी ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा था। वहीं, परिजनों ने पुलिस को बताया कि मानसी 9वीं की परीक्षा में एक विषय हिंदी में सप्लीमेंट्री आई थी। कुछ दिनों पहले ही उसने नेपाल जाकर नेशनल भी खेला था। हालांकि मानसी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Highcourt News- पत्नी को सांवला और मोटा कहने का आरोप, फिर मांगा तलाक…हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की
CG Highcourt News- पत्नी को सांवला और मोटा कहने का आरोप, फिर मांगा तलाक…हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में तलाक को लेकर एक रोचक मामला आया। पति ने इसलिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, इस घटना के बाद मानसी के माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। साथ ही पता लगा रही है कि कहीं परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने की वजह से परेशान तो नहीं थी। या फिर शिक्षकों के द्वारा उसे प्रताड़ित तो नहीं किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG Crime News: अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.