CG News/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती मामले जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए कृषि विभाग में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंड अधिकारी का नाम एकता साहू हैं।

दुर्ग के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती मिलने के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मामले में कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, पटवारी अनिता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू को कारण बताओं नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा था, लेकिन कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू ने संतुष्ट जवाब नहीं दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
ब्लैक मनी को असली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 4 करोड़ कैश के साथ मुंबई से 2 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी
CG: हेरोइन के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार, ये सामान बरामद
CG: छत्तीसगढ़ में 14,09 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में यह भी पाया गया कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने जानबूझकर अफीम की खेती को मक्का की फसल बताकर रिपोर्ट भेजी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुऐ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया गया है।

पुलगांव क्षेत्र के जेवरा-सिरसा चौकी के ग्राम समोदा, झेनझरी व सिरसा के बीच एक फार्म हाॅउस में अवैध खेती किए जाने की सूचना दुर्ग पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर शुक्रवार 6 मार्च की देर शाम जिला के कलेक्टर, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
ब्लैक मनी को असली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 4 करोड़ कैश के साथ मुंबई से 2 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी
ब्लैक मनी को असली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 4 करोड़ कैश के साथ मुंबई से 2 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी
Raipur News: रायपुर में करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पता चला कि 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अफीम के पौधे लगाए गए थे। पौधों की कीमत कुल 8 करोड़ आंकी गई। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना राजस्व विभाग, तहसीलदार को दी। जांच में ग्राम झेंझरी, तहसील दुर्ग स्थित खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल तथा खसरा नंबर 310 रकबा 9 एकड़ 92 डिसमिल कुल खसरा नंबर 2 रकबा 10 एकड़ 72 डिसमिल भूमि दर्ज पाया गया।

पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि फार्म हाॅउस बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार का है। अफीम की खेती के लिए राजस्थान से मजदूर बुलाकर काम करवाया जा रहा था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने विनायक ताम्रकार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही जब्त किए गए अफीम के पौधों की जुडिशियल मजिस्ट्रेड के समक्ष सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। इधर, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news: करंट लगने से दो किसानों की मौत
Cg news: करंट लगने से दो किसानों की मौत
CG News: करंट की दो अलग-अलग घटनाओं में दो किसानों की मौत हो गई। मक्का की फसल की सुरक्षा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपी में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर, राजस्थान के जोधपुर निवासी विकास बिश्नोई और मनीष ठाकुर शामिल है।