Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर फावड़े से जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हाे गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किरीत निवासी राजन पात्रे ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई को वह पंचायत सचिव के साथ किरनेश चाइस सेंटर में तालाब ठेका संबंधी निविदा सूचना जारी कराने गया था। इसी दौरान गांव का निवासी संतोष साहू वहां पहुंचा।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षिका ने वीडियो में उठाए ऑनलाइन हाजिरी के मुद्दे, विभाग ने लिया सख्त एक्शन
शिक्षिका ने वीडियो में उठाए ऑनलाइन हाजिरी के मुद्दे, विभाग ने लिया सख्त एक्शन
जांजगीर-चांपा। स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर सवाल उठाने वाली शासकीय हाईस्कूल तुलसी की व्याख्याता (एलबी) निर्मला कोमल लहरे को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया कि संतोष साहू ने गांव के गोठान के पास सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे हटाने के लिए पंचायत की ओर से तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं।इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि संतोष साहू गाली-गलौज करते हुए राजन पात्रे को धमकाने लगा और कहा कि यदि जमीन खाली कराने की कोशिश की गई तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपित ने अपने पास रखे फावड़े से राजन पात्रे के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया।हमले में राजन पात्रे के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए राछाभाठा अस्पताल पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
दस से अधिक डाक्टरों की नवीन पदस्थापना,चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
दस से अधिक डाक्टरों की नवीन पदस्थापना,चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Transfer News/चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में पदस्थ 14 चिकित्सकों की नई पदस्थापना का आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल से सूचना मिलने पर नवागढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में नवागढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित संतोष साहू (52 वर्ष), निवासी किरीत, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Teacher Promotion : TET के बिना प्रमोशन से वंचित शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत
Teacher Promotion : TET के बिना प्रमोशन से वंचित शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत
Teacher Promotion : बिलासपुर/शिक्षक (टी-कैडर) के पद पर पदोन्नति से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए स्पष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.