CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बुधवार को कोंडागांव में छठी कार्यक्रम के दौरान चिकन और मटन खाने के बाद चार बच्चों समेत 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं जबकि एक आठ साल की एक बच्ची की अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

CG News/कोंडागांव के मर्दापाल थाना के ग्राम हंगवा में छठी का कार्यक्रम था, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG News/कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज का आयोजन भी कियागया। भोज के बाद 16 लोगों को पेट दर्द और दस्त होने लगा, जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल कोंडागांव लाया गया।

फूड पॉइजनिंग की शिकार कक्षा दूसरी की छात्रा जयंती कोर्राम की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। फूड पॉइजनिंग की खबर के बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी घटना पर दुख जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम हंगवा में फूड पॉइजनिंग से एक बच्ची की मृत्यु और 15 लोगों के बीमार होने की खबर अत्यंत दुखद है। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्रिमंडल के साथी श्री केदार कश्यप ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना। मामले में अधिकारियों एवं चिकित्सकों को इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने और पीड़ितों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री केदार कश्यप भी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना, साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। फिलहाल फूड पॉइजनिंग के शिकार सभी लोगों का इलाज जारी है।