LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Cg news: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई सुरक्षा चौकसी, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक, डीजीपी ने जारी किए निर्देश

Cg news।छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। डीजीपी अरूण देव गौतम ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी करते हुए सभी पुलिस इकाई प्रमुखों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि पुलिस अधिकारी बिना अति आवश्यक परिस्थितियों के न तो अवकाश ले सकेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे।

राज्य की सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए डीजीपी ने निर्देश दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में अतिरिक्त सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। इसी के तहत सभी पुलिस इकाइयों को अलर्ट रहने और अपनी यूनिट में अधिकतम बल को तैयार रखने को कहा गया है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके।

इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि इकाई का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अनिवार्य शासकीय कार्य या बेहद जरूरी परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश पर न जाए और मुख्यालय में ही अपनी उपस्थिति बनाए रखे।

यह कदम राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Back to top button
close