Cg news।राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सर्वेश्वर भूरे ने परसों होने वाली मतगणना को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए‌ उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा की।

Cg news।उन्होंने कहा EDB की गणना रिटर्निंग अधिकारी के टेबल पर की जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गणना सबसे पहले महापौर/अध्यक्ष पद के लिए और उसके बाद क्रमशः वार्डवार (वार्ड क्रं. 1 से प्रारंभ करते हुए) की जायेगी। जिस पद/वार्ड के मतपत्र खोले जा रहे हों उसके अभ्यर्थियों या अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सारी कार्रवाई होगी।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को बताया गया कि एक वार्ड के सभी मतदान केन्द्रों की मतगणना एक ही टेबल पर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाओं पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मतदान केन्द्रों की संख्या अधिक होने पर आयोग की अनुमति से अधिकतम दो टेबल लगाये जा सकते हैं। परंतु एक एक कर मतदान केन्द्रवार ही मतगणना होगी, न कि सभी मशीनें एक साथ गणना में शामिल कर ली जायेंगी।

यदि किसी मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान मशीन बदली गयी हो तो उस केन्द्र की सभी मशीनें एक ही चक्र में गिनी जायेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ताधारी दल के युवा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यदि किसी मतदान केंद्र पर एक से अधिक ईव्हीएम का उपयोग किया गया है तो संबंधित राउंड में सभी मशीनें (CU) एक साथ दी जाएगी और उनकी उसी राउंड में गणना की जाएगी।

किसी भी स्थिति में एक राउंड की सभी मशीनें हटाये जाने के बाद ही अगले राउंड की मशीनें गणना के लिए लायी जाएंगी।