CG News-रायपुर/छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2025 को जारी आदेश क्रमांक एफ 2-19/2024/20-तीन के तहत सेवा से समाप्त किए गए बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

CG News-इस निर्णय के तहत समायोजन की प्रक्रिया ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी, जो दिनांक 17 जून 2025 से 26 जून 2025 तक प्रतिदिन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG News-कुल 2621 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में सम्मिलित किया गया है।

इन अभ्यर्थियों के समायोजन हेतु राज्य के 29 जिलों के स्कूलों में 2621 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं। काउंसिलिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इसे दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली में 150 एवं द्वितीय पाली में 150 अर्थात प्रतिदिन कुल 300 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाओं पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

काउंसिलिंग में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों की सूची स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइटhttps://eduportal.cg.nic.in/पर उपलब्ध है। उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ताधारी दल के युवा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.