CG News- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बड़ी सड़क दुर्घटना होते-होते टल गई। दल्लीराजहरा-डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग पर ग्राम शिकारीटोला के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। यह बस बस्तर ट्रैवल्स की थी, जो नारायणपुर से रायपुर जा रही थी और राजनांदगांव होते हुए दल्लीराजहरा मार्ग से गुजर रही थी।

बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे, जिससे घटना के समय अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पांच यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं, जिन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में विराजे हैं 11वीं सदी के ऐतिहासिक दक्षिणमुखी गणेश, गणेश चतुर्थी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में विराजे हैं 11वीं सदी के ऐतिहासिक दक्षिणमुखी गणेश, गणेश चतुर्थी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
Cg news।दंतेवाड़ा। जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मां दंतेश्वरी मंदिर से जुड़ी हुई है। श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज गति और सड़क की स्थिति के चलते चालक बस से नियंत्रण खो बैठा।

CG News- बता दें कि बालोद से सड़क दुर्घटना की खबर अक्सर सामने आती रहती है। मार्च के महीने में बालोद से एक मोटरसाइकिल और ट्रक के टकराने की घटना सामने आई थी, जिसमें एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बताया था कि यह दुर्घटना 16 मार्च की रात को पीड़ितों के पैतृक गांव मनकी के पास अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जब वे सैर के बाद घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल खराब होने के बाद सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों की पहचान पीयूष साहू (17), अनिल साहू (18) और विकास ठाकुर (22) के रूप में हुई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.