Chhattisgarh

CG News-भरोसे का खून! शादी के 3 महीने बाद ही शक की आग में जली गृहस्थी, पति ने पत्नी का गला रेतकर की निर्मम हत्या

CG News/धमतरी /छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शादी के पवित्र बंधन को एक पति ने ही तार-तार कर दिया। नगरी के वार्ड क्रमांक 15 में एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई और कातिल कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना पति ही निकला। शक की आग में अंधे हो चुके पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

तीन महीने भी नहीं टिक सका रिश्ता
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी धनेश्वर पटेल और मृतका मीनाक्षी पटेल की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते में शक की दरार पड़ गई थी। आरोपी पति धनेश्वर अपनी पत्नी मीनाक्षी के चरित्र पर बेवजह शक करता था, जिसके कारण घर में आए दिन कलह और विवाद होता रहता था।

विवाद ने लिया खूनी मोड़
आज एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि पति हैवान बन बैठा और उसने गुस्से में आपा खोकर सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी ही पत्नी मीनाक्षी का गला रेत दिया। इस क्रूर हमले में मीनाक्षी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अपनी पत्नी को खून से लथपथ छोड़कर आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

पुलिस की गिरफ्त में हैवान पति
हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत नगरी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बिना देर किए आरोपी की तलाश में एक टीम रवाना की। लेकिन इससे पहले कि आरोपी शहर छोड़कर भागने में कामयाब हो पाता, पुलिस ने उसे धर दबोचा।

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant