CG News : दुर्ग जिले में एसटीएफ ने एक बार फिर अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी भिलाई से तीन अवैध रूप से रह रहे लोगों को पकड़ा गया था। मोहन नगर थाना क्षेत्र के जयंती नगर में हाल ही में सामने आए सेक्स रैकेट की जांच के दौरान इस खुलासे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

एसटीएफ प्रमुख सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिलाओं ने प्रारंभिक पूछताछ में अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। एक महिला ने खुद को रानी पासवान और दूसरी ने सपना शर्मा बताया। लेकिन दस्तावेजों की बारीकी से जांच में सच्चाई सामने आई — रानी पासवान असल में खुशबू बेगम (35) और सपना शर्मा असल में सनाया नूर (30) हैं। दोनों महिलाएं बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले की निवासी हैं और अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर पिछले कई वर्षों से यहां रह रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सनाया नूर करीब 15 साल पहले बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में दाखिल हुई थी और पिछले 8 वर्षों से रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में रह रही थी।

उसने खुद को भारतीय साबित करने के लिए 2019 में अभय शर्मा नामक व्यक्ति को अपना पति बताकर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाए थे। मोबाइल डेटा की जांच में यह भी सामने आया कि वह इंटरनेट कॉलिंग के जरिए बांग्लादेश के कई संपर्कों में थी।

ये खबर भी पढ़ें…
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाओं पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, खुशबू बेगम उर्फ रानी पासवान ने पश्चिम बंगाल में अलग-अलग पहचान और जन्म तिथि से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और एक फर्जी शादी के आधार पर राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी दस्तावेज बनवा लिए। पुलिस को संदेह है कि ये महिलाएं न केवल अवैध रूप से भारत में रह रही थीं, बल्कि मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे संगठित अपराधों से भी जुड़ी हो सकती हैं।

इस पूरे मामले में पुलिस मकान मालिकों पर भी शिकंजा कस रही है। जिन मकानों में ये महिलाएं रह रही थीं, वहां के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है और यदि जांच में संलिप्तता पाई गई, तो उनके खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ताधारी दल के युवा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.