धमतरी/ जिले में धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज जिले के सभी अनुविभागों में राइस मिलों की सघन जांच एवं भौतिक सत्यापन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व और मंडी की गठित संयुक्त जांच दलों द्वारा की गई।

अभियान के दौरान धमतरी अनुविभाग की कविता राइस मिल एवं अजय ट्रेडिंग कंपनी (देमार), नगरी अनुविभाग की एस.के. फूड्स एवं ए.एस.डब्ल्यू. राइस मिल तथा कुरूद अनुविभाग की श्री लक्ष्मी राइस मिल में छापामार कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में बंद पड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान इन राइस मिलों में उपलब्ध स्टॉक एवं अभिलेखों के मिलान में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कुछ मिलरों द्वारा निर्धारित मापदंडों के विपरीत भारी मात्रा में अवैध धान का भंडारण किया गया है, वहीं एक राइस मिल में बड़ी मात्रा में धान की कमी भी पाई गई। उक्त सभी मामलों में मण्डी अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अंतर्गत अवैध धान की जब्ती की कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिल-वार जांच में कविता राइस मिल में 250 क्विंटल, अजय ट्रेडिंग कंपनी देमार में 105 क्विंटल, एस.के. फूड्स में 76 क्विंटल तथा ए.एस.डब्ल्यू. राइस मिल में 72 क्विंटल अतिरिक्त धान पाया गया।

वहीं कुरूद अनुविभाग की श्री लक्ष्मी राइस मिल में 6989 क्विंटल धान की गंभीर कमी सामने आई। जब्त एवं अनियमित धान का कुल अनुमानित मूल्य ₹1,77,42,963 (एक करोड़ सतहत्तर लाख बयालीस हजार नौ सौ तिरसठ रुपये) आंका गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने इस कार्रवाई को शासन की शून्य सहिष्णुता नीति का स्पष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने जिले के सभी मिलर्स को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शासन के साथ सकारात्मक एवं ईमानदार सहयोग करें, अन्यथा कस्टम मिलिंग कंडिका के प्रावधानों के अनुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा आगे भी सतत निगरानी एवं औचक निरीक्षण की कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए गए हैं।