डिजिटल जनगणना/सूरजपुर/ जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले के विभिन्न चार्ज क्षेत्रों (ग्रामीण/नगरीय) में जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को 13 अप्रैल 2026 से फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्वतंत्र भारत की पहली डिजिटल जनगणना:-
यह जनगणना स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली डिजिटल जनगणना होगी। इसमें प्रगणक मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर अपने मोबाइल से डेटा संग्रह का कार्य 1 मई से 30 मई तक करेंगे। इसके साथ ही सामान्य निवासियों को स्वगणना के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी वेब पोर्टल के माध्यम से भरने की सुविधा दी गई है। यह स्वगणना पोर्टल 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक खुला रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो चरणों में होगी जनगणना:-
यह जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जिसमें 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसमें मकान में रहने वाले परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं और उन परिवारों के पास धारित संपत्तियों से संबंधित जानकारी संकलित की जाएगी।

प्रगणकों को दिया जा रहा विस्तृत प्रशिक्षण:-
प्रशिक्षण में प्रगणकों को उनके कार्य एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्हें मकान सूचीकरण एप का इंस्टालेशन, लॉगिन प्रक्रिया तथा एप में आने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी दी जा रही है। जनगणना से संबंधित अवधारणाओं कृ भवन, जनगणना मकान, परिवार (सामान्य एवं संस्थागत) कृ को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रगणकों को अपने मकान सूचीकरण ब्लॉक का नजरी नक्शा तैयार करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। पर्यवेक्षकों को प्रगणकों के कार्य के निरीक्षण एवं स्थल पर सत्यापन का दायित्व सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.