रायपुर। सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की संलिप्तता बताते हुए सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में रिविजन फाइल किया है। रिविजन को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने बहस के लिए 17 जून की तिथि तय कर दी है। इसी दिन इसी मामले में संलिप्तता के आरोप में फंसे विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका और विजय भाटिया की ओर से CBI के विरुद्ध पेश रिविजन याचिका पर भी अंतिम बहस होगी।

पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel सहित उनके करीबी लोगों पर भाजपा सरकार के तत्कालीन मंत्री के खिलाफ सेक्स सीडी बनवाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद पूर्व सीएम के सलाहकार और करीबी विनोद वर्मा के दिल्ली स्थित निवास पर छापेमारी कर दस्तावेज के साथ विनोद वर्मा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तब दावा किया था कि विनोद वर्मा के दिल्ली निवास से बड़ी मात्रा में सीडी बरामद किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अलावा जांच एजेंसियों ने सीडी की जांच के बाद बताया था कि फर्जी सीडी बनाई गई थी जिसमें महिला के साथ अंतरंग स्थिति में दिख रहे पुरुष का चेहरा एडिट कर तत्कालीन मंत्री का चेहरा लगा दिया गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार जिस दिन विनोद वर्मा को सीडी के साथ पकड़ा गया था उसी दिन भूपेश बघेल ने अपने बंगले में उसी सीडी की कापी पत्रकारों को उपलब्ध कराया था। सेक्स सीडी कांड की जांच के लिए राज्य सरकार ने मामला सीबीआई के हवाले कर दिया है।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूर्व सीएम को इस मामले से बरी कर दिया था। विनोद वर्मा, विजय भाटिया और कैलाश मुरारका के विरुध्द मामला चलाने का आदेश दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
लघु दंड मिला तो निलंबन अवधि का आधा वेतन नहीं, हाई कोर्ट ने पूरा भुगतान करने का दिया निर्देश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासकीय कर्मचारियों के निलंबन और निलंबन अवधि के वेतन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CBI स्पेशल कोर्ट में अलग-अलग रिविजन पेश किया गया है। कोर्ट के फैसले काे चुनौती देते हुए सीबीआई ने रिविजन पेश कर अश्लील सीडी कांड में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की संलिप्तता बताते हुए मामला चलाने की अनुमति मांगी है।

दूसरा रिविजन सीडी कांड के आरोपी विनोद वर्मा, विजय भाटिया और कैलाश मुरारका की ओर से पेश किया गया है। पेश रिविजन में कहा कि सीडी कांड में उनकी संलिप्तता नहीं है, पुलिस और सीबीआई ने झूठा फंसाया है। इस मामले से बरी करने की मांग करते हुए रिविजन पेश किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.