ED Raid।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के भिलाई स्थित घर पर सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने छापा मारा है. छापामारी की यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब प्रदेश में विधानसभा का सत्र चल रहा है.

ईडी के अधिकारियों ने अधिकृत तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि शराब घोटाला, कोल घोटाला या महादेव सट्टा ऐप को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में छापामारी की यह कार्रवाई की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि ईडी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल की कथित शराब घोटाले में संलिप्तता को आधार बना कर यह छापामारी की गई है. लेकिन ईडी ने अधिकृत तौर पर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है.

सूत्रों के अनुसार ED ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग 14 जगहों पर छापामारी की कार्रवाई शुरु की.

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
लघु दंड मिला तो निलंबन अवधि का आधा वेतन नहीं, हाई कोर्ट ने पूरा भुगतान करने का दिया निर्देश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासकीय कर्मचारियों के निलंबन और निलंबन अवधि के वेतन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तड़के ED की एक टीम चार गाड़ियोंमें सवार हो कर भूपेश बघेल के भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर पहुंची और अपनी जांच शुरु की. अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.

इधर इस घटना के बाद भूपेश बघेल के ट्वीटर हैंडल से उनके कार्यालय ने एक ट्वीट किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.