तालाबंदी तोड़कर उड़ाए डेढ़ लाख पार.. गहने पर हाथ साफ.. फिर क्या हुआ
दिन में वारदात, शाम तक खुलासा — चोरी का आरोपी कानून के शिकंजे में

तालाबंदी तोड़कर उड़ाए डेढ़ लाख के करीब रुपये, सरकंडा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी दबोचा
बिलासपुर…सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई नकदी चोरी की वारदात का पुलिस ने बेहद तेजी से खुलासा करते हुए आरोपी को मशरूका सहित गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को दबोचा, बल्कि उसके कब्जे से चोरी की गई बड़ी नगदी रकम और आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी बरामद कर ली।
चांटीडीह सरकंडा निवासी ईतवारा बाई यादव ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रोज़ की तरह 15 जनवरी की सुबह अपने मकान में ताला लगाकर चना-मुर्रा बेचने गई थीं। दोपहर में लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला और कुंडी टूटी हुई है। भीतर जाकर जांच करने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला और थैले में रखी 1 लाख 15 हजार रुपये की नगदी तथा बाजारू चूड़ियाँ गायब थीं।
मामला दर्ज होते ही पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरिशचंद्र देवांगन उर्फ हरि, जो उसी इलाके में रह रहा है, घटना के समय प्रार्थिया के घर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमता देखा गया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदेही को हिरासत में लिया।
कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई 1 लाख 15 हजार रुपये की नगदी और पांच नग आर्टिफिशियल चूड़ियाँ बरामद की गईं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।





