UP News-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक बस का टायर फटने से भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 55 यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है।

यह हादसा कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 195 कट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु राजस्थान के बालाजी से दर्शन कर सिद्धार्थनगर और नेपाल वापस लौट रहे थे। तभी अचानक बस का टायर फट गया और वे खाई में गिर गई। बस में करीब 60 से 70 लोग सवार थे, जिनमें 55 यात्री घायल हैं और 1 की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
नवादा। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने मंगलवार को नवादा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

UP News-वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जिले के डीएम शुभ्रांत कुमार और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

एसपी विनोद कुमार ने बस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात एक बस आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। 195 माइलस्टोन के पास बस का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। बस में 60 से 70 यात्री मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

UP News-उन्होंने आगे कहा, “55 लोगों को चोटें आई हैं। 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और एक की मौत हो गई। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही जो भी घायल अपने घर जाना चाहते हैं, उनके लिए बस का इंतजाम किया गया है। सभी यात्री नेपाल और सिद्धार्थनगर के निवासी हैं।”

इससे पहले बीते साल दिसंबर में यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।