LIVE UPDATE
Chhattisgarh

कलेक्टर कोर्ट में ब्लास्ट..मचा हड़कंप..बाल-बाल बचे अधिकारी-कर्मचारी

रायगढ़.. रायगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। कलेक्टर के कोर्ट रूम में अचानक एसी का कंप्रेशर फटने से तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरे कमरे में आग लग गई। घटना के बाद पूरे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना सुबह उस समय हुई जब कर्मचारी धीरे-धीरे दफ्तर पहुंचना शुरू ही हुए थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर कर्मचारी कोर्ट रूम की ओर दौड़े। वहां से धुआं निकलते देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटना कलेक्ट्रेट परिसर की होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम महज दस मिनट में मौके पर पहुंच गई। बिजली कनेक्शन काटकर पानी से छिड़काव कर आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि कोर्ट रूम पूरी तरह कालिख से पट गया।

जांच में पता चला कि धमाका एसी के कंप्रेशर फटने से हुआ। सौभाग्य से घटना के समय न तो कलेक्टर मौजूद थे और न ही उनका स्टाफ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद पूरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में दहशत का माहौल बना रहा। जिन कमरों में एसी लगे हैं, वहां काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारी खासा सहमे रहे। प्रशासन ने फिलहाल एसी की तकनीकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close