Bilaspur
भाजपा नेताओं ने दी कलेक्टर को बधाई..कहा..जिले को मिलेगा अनुभव का फायदा..अमर,धरम, अटल ने दी केन्द्रीय मंत्री को दी शुभकामनाएं
कलेक्टर संजय अग्रवाल और केन्द्रीय मंत्री तोखन को शुभकामनाएं

बिलासपुर— भाजपा नेताओं ने कार्यालय पहुचंकर नवपदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल को बिलासपुर की जिम्मेदार संभालने पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही जनहित और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर शासन के प्रयासों की तारीफ की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि बिलासपुर जिले को कलेक्टर के लंबे अनुभवों का लाभ मिलेगा।
केन्द्रीय मंत्री को अमर की बधाई
केन्द्रीय मंत्री बिलासपुर सांसद तोखन साहू का अब पता बदल गया है। आवास मंत्री ने पत्नी के साथ आज विधि विधान से पूजा पाठ किया। माता पिता और वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद लेने के बाद नेहरू चौक स्थित नए आवाश में प्रवेश किया। जानकारी देते चलें बंगला बहुत दिनों से खाली था। रीनोवेट के बाद शासन ने बगले को केन्द्रीय मंत्री को आवंटित किया।
नेहरू चौक स्थित नए आवास पर गृहप्रवेश के दौरा शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया। सभी लोगों को भोजन की विशेष व्यवस्था की गयी। गृह प्रवेश की बधाई देने पूर्व मंत्री और नगर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, महापौर पूजा विधानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,बेलतरा विधायक शुशांत शुक्ला ने तोखन साहू को बुके देकर बधाई दी।
इस दरान निगम पार्षद महेश चन्द्रिकापुरे, सभापति विनोद सोनी, भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने भी पुष्प गुच्छ देकर केन्द्रीय मंत्री को गृहप्रवेश की शुभकामनाएं दी है।
भाजपा नेताओं की कलेक्टर से मुलाकात
भाजपा नेता मनीष अग्रवाल और निगम सभापति विनोद सोनी ने बुके देकर कलेक्टर को सम्मानित किया। खुशी जाहिर करते हुए मनीष अग्रवाल, पार्षद महेश चन्द्रिकापुरे, सभापति विनोद सोनी ने बताया कि आईएएस संजय अग्रवाल ने इसके पहले एसडीएम रहने के दौरान बिलासपुर को अपना महत्वपूर्ण समय दिया है। उन्होने एसडीएम रहते बिलासपुर के विकास के लिए ना केवल काम किया है। बल्कि जनता के दिलों में अपना छाप भी छोड़ा है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि आईएएस संजय अग्रवाल के अनुभवों का बिलासपुर की जनता को फायदा मिलेगा। संजय अग्रवाल ना केवल मिलनसार अधिकारी है। बल्कि लोगों की समस्या को लेकर हमेशा सजग भी रहते हैं।





